Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : यादव बस संचालक ने किया कलेक्टर आदित्य सिंह की अपील का उल्लंघन,यात्री वाहन जब्त कर कोतवाली भेजा

3 min read
Yadav bus operator welcomed Collector Aditya Singh
Text Size:

Harda News :  यादव बस संचालक की मनमानी हरदा जिले दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही रक्षा बंधन के समय यादव बस वालों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला था। जिसकी जिला प्रशासन में कलेक्टर आदित्य सिंह को शिकायत की थी। अभी इस बात को ज्यादा दिन नहीं हुए और यादव बस ने हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह कल नागरिकों से की गई अपील का उल्लंघन किया हैं। अब देखने वाली बात हैं। जिला प्रशासन की तरफ से यादव बस पर क्या कार्यवाही की जाती है। ज्ञात हो की हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह ने कल नागरिकों से अपील की थी की जिला कलेक्टर आदित्य सिंह ने नागरिकों से अपील की हैं।

जब भी पुल पुलिया व रपटों के ऊपर से अधिक पानी बह रहा हो, ऐसे में किसी भी स्थिति में उसे पार करने का प्रयास न करें, ऐसी लापरवाही जानलेवा भी हो सकती है। पुरी तरह अतिवर्षा की स्थिति में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित बहुत से पुल पुलियों के ऊपर से तेजी से पानी बहता है, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जब भी पुल पुलिया व रपटों के ऊपर से अधिक पानी बह रहा हो, ऐसे में किसी भी स्थिति में उसे पार करने का प्रयास न करें, ऐसी लापरवाही जानलेवा भी हो सकती है।

उन्होने सभी वाहन चालकों से भी अपील की है कि अतिवर्षा की स्थिति में पुल पुलिया व रपटों को पार करने में पूरी सावधानी रखें तथा जल स्तर अधिक होने पर पुलिया पर तेजी से बहते पानी में किसी भी स्थिति में वाहन न डालें अन्यथा जानलेवा दुर्घटना हो सकती है। लेकिन यादव बस संचालक ने शायद अपने ड्रॉयवर को बताया नहीं इसलिए तो देखा जा सकता हैं। किस तरह से हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह की अपील का उल्लघन कर ड्रॉयवर यात्रियों से भारी बस को पानी से भारें पुल पे से ले जा रहा हैं। और यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहा हैं। अब देखना हैं यादव बस पर जिला प्रशासन दोनों मामलों में क्या कार्यवाही करता हैं। या प्रशासन अभी भी मौन रहता हैं।

हरदा जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके ने बताया कि रविवार को एक यात्री बस नदी के पुल पर बाढ़ का पानी होने के बावजूद भी यात्रियो की जान जोखिम मे डाल कर नदी पार करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर यात्री वाहन एमपी 09 पीए 1441 को जप्त कर थाना कोतवाली हरदा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

What do you think?