Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
23 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
हरदा

Harda news: हरदा जिले में मतदान शुरू, कलेक्टर सिंह और एसपी चौकसे ने सबसे पहले किया मतदान

1 min read
Voting begins in Harda district, Collector Singh and SP Choukse were the first to vote.

Harda news: हरदा 7 मई 2024, लोकसभा निर्वाचन के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से जिले के सभी 517 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय में, पुलिस अधीक्षक चौकसे ने विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जबकि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोडा ने महिला सशक्तिकरण कार्यालय स्थित मतदान केंद्र में मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर मतदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने हरदा जिले के सभी मतदाताओं से भी अपील की है कि वे भी अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। शुरूआत धीरे-धीरे हुई अभी तक 14 प्रतिशत मतदान हो गया। सुबह से ही मतदाताओं में मतदान के लिए उत्साह देखने को मिला मतदाता मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कर रहे है। युवा बुर्जुग और महिलाओं ने मतदान केंद्र पर लाईन में लगकर मतदान किया।

What do you think?