Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : ग्राम नहालखेड़ा के ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के पास मैदान तैयार कराने के लिये दिया आवेदन

2 min read
Villagers of village Nahalkheda protested near government school
Text Size:

कलेक्टर आदित्य सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर  सतीश राय,  संजीव नागू व सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
जनसुनवाई में ग्राम नहालखेड़ा के ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के पास मैदान तैयार कराने के लिये आवेदन दिया, जिस पर उन्होने जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

ग्राम कोटल्याखेड़ी निवासी राजेश वर्मा ने कलेक्टर  सिंह को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास की मांग की, जिस पर उन्होने जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदक की पात्रता अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम बैड़ागांव, रेलवां, ऊटपड़ाव, धनगांव व सेमल्या गांव के किसानों ने कलेक्टर  सिंह को आवेदन देकर मक्का फसल के लिये नहर के पानी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को किसानों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में ग्राम नहालखेड़ा के ग्रामीणों ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर बताया कि नहालखेड़ा में बिजली के पोल आढ़े हो गये है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर कलेक्टर  सिंह ने महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को पोल को सीधे कराने के निर्देश दिये। खेड़ीपुरा हरदा निवासी राजेन्द्र गिरी ने अपने पैतृक मकान के मुख्य दरवाजे के सामने अतिक्रमण हटावाने का अनुरोध कलेक्टर  सिंह से किया, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।

What do you think?