Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : वाहन चेकिंग का कार्य शेड्यूल बनाकर किया जावे – विधायक डॉ. दोगने

1 min read
Text Size:

Harda News : विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा पुलिस अधिक्षक हरदा को ज्ञापन सौपकर हरदा जिले में पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग का कार्य शेड्यूल बनाकर किए जाने की मांग की गई।

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौपे गए ज्ञापन में लेख किया गया है कि हरदा जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन वाहन चेकिंग कार्य किया जा रहा है। जिससे आमजन को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। यदि व्यक्ति खिरकिया से चेकिंग का सामना करके आता है। उसे हरदा, हंडिया, टिमरनी में भी चेकिंग का सामना करना पड़ता है।

जिससे पुलिस का भी समय खराब होता है व्यक्ति भी अनावश्यक परेशान होता है और छोटे व्यापारी जो की खरीदी करने आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से शहर आते हैं वह भी अनावश्यक की जा रही वाहन चेकिंग के कारण आना बंद हो गए हैं जिससे कि व्यापार खत्म हो रहा है। इस हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा हरदा जिले में की जा रही वाहन चेकिंग कार्य शेड्यूल बनाकर समय-समय पर किया जावें। जिससे हरदा जिलेवासीयों को असुविधा न हो।

What do you think?