Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news: अनोखा ऑफर… मतदान करो और रेस्टोरेन्ट व होटल्स में छूट पाओ

2 min read
Unique offer...vote and get discounts at restaurants and hotels
Text Size:

Harda news: लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर आदित्य सिंह के द्वारा तरह तरह के अभियान चलायें जा रहे है ताकि मतदाताओं को जागरूक किया जा सकें। ताकि हरदा जिले में सत्प्रतिशत मतदान हो।

जिला पंचायत के सीईओ व स्वीप के नोडल अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बताया कि हरदा जिले के होटल एवं रेस्टोरेन्ट संचालकों ने 7 मई को मताधिकार का प्रयोग करने के लिये नागरिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मताधिकार का प्रयोग करने वाले नागरिकों को उनकी दुकान से विक्रय की जाने वाली सामग्री के निर्धारित मूल्य पर 20 प्रतिशत तक की छूट देने का निर्णय लिया है।

जिन होटल्स व रेस्टोरेन्ट संचालकों ने 7 मई को 20 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है उनमें जिला अस्पताल के सामने स्थित राजस्थान स्वीट्स, सिटी हॉस्पिटल के सामने स्थित राजस्थान स्वीट्स, नवशक्ति रेस्टोरेन्ट पावनी डेयरी चौराहा हरदा, विनय होटल बस स्टेण्ड टिमरनी, वंदना होटल खिरकिया, सत्कार होटल खिरकिया, जय भवानी रेस्टोरेंट चारूवा रोड सिराली, ओम स्वीट्स सिराली थाने के सामने सिराली, माया स्वीट्स थाने के पास सिराली, भैरव शक्ति होटल रेल्वे स्टेशन के पास हरदा शामिल है।

इसके अलावा आशीष रेस्टोरेंट टिमरनी द्वारा कुल 15 प्रतिशत की छूट मतदाताओं को दी जाएगी। इसके साथ ही श्री हरी टी स्टाल रहटगांव, पुरोहित स्वीट्स चाण्डक चौराहा, न्यू पुरोहित स्वीट्स नेहरू स्टेडियम, गुरूकृपा रेस्टोरेन्ट, अग्रवाल चाट हाउस व बगिया होटल द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने वाले नागरिकों को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

 

What do you think?