Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : केंद्रीय मंत्री उईके ने मोबाइल मेडिकल क्लिनिक को दिखाई हरी झण्डी

1 min read
Union Minister Uikey inaugurated Mobile Medical Clinic
Text Size:

Harda News : भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने मंगलवार को टिमरनी के शासकीय कन्या शाला स्कूल से रेहटगाँव एवं सिराली तहसीलों के लिए दो निशुल्क मोबाइल मेडिकल क्लीनिक की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह सहित अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री उइके ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की सुविधा के लिये यह मोबाइल मेडिकल क्लिनिक आज रवाना की गई है। इससे पहुँच विहिन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया

महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं व बच्चों को स्थानीय संसाधनों के माध्यम से पोषणयुक्त आहार तैयार करने के लिये जागरूक करने हेतु पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन कर केन्द्रीय मंत्री उइके ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से पोषण आहार के संबंध में जानकारी ली।

What do you think?