Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : उमंग कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन में लाएगा सकारात्मक परिवर्तन

2 min read
Umang program will bring positive change in the lives of students
Text Size:

Harda news : किशोर अवस्था जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, यह अवस्था शारीरिक एवं मानसिक विकास की अवस्था होती है। किशोरावस्था में सही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सही एवं उचित मार्गदर्शन, आपसी सहयोग की भावना का अत्यधिक महत्व होता है। यह बात उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम की मास्टर टेऊनर शोभना चंदेल ने उमंग सत्र के दौरान कही। श्रीमती चंदेल सीएम राइस स्कूल खिरकिया में पदस्थ हैं। उन्होने बताया कि कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी 85 हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में उमंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

शासकीय हाई स्कूल रन्हाईकला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी.सिंह ने बताया कि किशोरावस्था में कुपोषण, अधिक वजन, प्रजनन, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, नशे की प्रवृत्ति, तम्बाकू का सेवन, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं, चोट, हिंसा इत्यादि होने की संभावना होती है।

उमंग के माध्यम से उचित मार्गदर्शन किशोर किशोरियों के स्वस्थ जीवन यापन में सहायक होगी। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने बताया कि किशोर अवस्था जीवन का ऐसा चरण है जिसमें इस प्रकार का व्यवहारिक ज्ञान व कौशल विद्यार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उमंग हेल्थ एवं वेलनेस गतिविधियों से जुडक़र शिक्षक व विद्यार्थी समाज को एक नई दिशा प्रदान कर सकेंगे व एक स्वस्थ समाज की रचना कर पाएंगे।

जिला समन्वयक आशीष साकल्ले ने बताया कि राष्ट्रीय किशोरावस्था स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के समन्वय से प्रति उमंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसके लिए जिले के 211 शिक्षकों को आरोग्य दूत के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। राज्य प्रशिक्षक पुरूषोत्तम राठौर ने शासकीय हाई स्कूल रन्हाईकला में सत्र आयोजन के दौरान बताया कि उमंग कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को नवीन जानकारी के साथ उनमें व्यावहारिक कौशल विकसित कर स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

उमंग जिला प्रशिक्षक अभिनव राजपूत ने उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी, मयंक तिवारी ने हाई स्कूल चारखेड़ा, स्नेहा साहू ने हाई स्कूल पोखरनी, निशा भवरे ने सीएम राइस शाला खिरकिया, लोकेन्द्र गौर ने कन्या शाला सिराली में उमंग सत्र आयोजित किये। जिले की सभी शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में उमंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

What do you think?