Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : किसानों को समृद्ध बनायेंगे परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह

2 min read
Transport Minister Uday Pratap Singh will make farmers prosperous
Text Size:

Harda news : मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कृषि उपज मण्डी परिसर में भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिये कृत संकल्पित है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के लिये निरन्तर प्रयास कर रहे है। कृषि उपज की खरीदी के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगातार वृद्धि की जा रही है तथा पहले से अधिक फसलों का उपार्जन किया जा रहा है।
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हरदा जिले में मूंग का सर्वाधिक उत्पादन हो रहा है। उन्होने किसानों को इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि भारतीय किसान संघ की मांगों पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विचार करते हुए किसानों के हित में 8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर बढ़ाकर अब 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर से किसानों से मूंग खरीदी करने पर सहमति दी है। इसके साथ ही किसान की प्रतिदिन की मूंग खरीदी की लिमिट 25 क्विंटल से बड़ाकर 40 क्विंटल करने पर भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहमति व्यक्त की है।

What do you think?