Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के द्वितीय चरण हेतु कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण प्रारम्भ

2 min read
Milk Prosperity Contact Campaign
Text Size:

Harda News : मध्य प्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण जिले में दिसम्बर माह में चलाया जाना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालक के घर जाकर उन्हें पशुपालन को लाभ का व्यवसाय कैसे बनाया जाए, यह प्रभावी तरीके से समझाया जाना है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण के संचालन के लिये जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया है। यह प्रशिक्षण 2 दिसम्बर तक जारी रहेगा। इन्हीं कार्यकर्ताओं का द्वितीय प्रशिक्षण विकासखण्ड स्तर पर 3 से 5 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को समझाया जाएगा कि उन्हें पशुपालकों से किस प्रकार चर्चा करनी है। पशुपालक यदि मोबाइल चलाता है तो उसके मोबाइल में विभाग द्वारा बनाई गई वीडियो हस्तांतरित करना है इस वीडियो को देखकर भी वह पशुपालन के बारे में बहुत कुछ सीख सकता है।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. रामटेके ने बताया कि दूग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के तहत जिले में प्रथम चरण 2 से 9 अक्टूबर 2025 तक संचालित किया गया था, जिसमें 10 पशुओं से अधिक रखने वाले पशुपालकों से घर जाकर संपर्क कर उन्हें पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण एवं नस्ल सुधार की विस्तृत जानकारी दी गई थी।

उप संचालक डॉ रामटेके ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण में उन पशुपालकों के घर पर संपर्क किया जाएगा जिनके घर पर 5 से लेकर 9 पशु हैं। अभियान में जिले के 512 ग्रामों के 8696 पशुपालकों से संपर्क किया जाएगा, जिनके पास कुल 56378 पशु है। डॉ. रामटेके ने बताया कि एक कार्यकर्ता एक दिन में मात्र चार से पांच पशुपालकों से संपर्क करेगा और प्रभावी तरीके से उन्हें उदाहरण के साथ यह समझाएगा की पशुपालन को लाभ का व्यवसाय कैसे बनाया जाए। इस दौरान पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण और नस्ल सुधार की जानकारी घर पर पहुंचकर ही दी जाएगी। अभियान में 150 कार्यकर्ता पशुपालकों के घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।

What do you think?