Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : डिप्लोमा इंजीनियरिंग में संस्था स्तर पर प्रवेश के लिये समय सारणी जारी

2 min read
Diploma in Engineering Institute
Text Size:

Harda News : डिप्लोमा इंजीनियरिंग में संस्था स्तर काउंसलिंग के लिये तकनिकी शिक्षा संचालनालय द्वारा समय सरणी  जारी करदी गयी है। प्रभारी प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा ने बताया कि 10 वि उत्तीर्ण व आईटीआई कर चुके छात्र संस्था स्तर काउंसलिंग के लिये 8 अक्टूबर रात्रि 11ः30 बजे तक पंजीयन कर संस्था पहुंच कर 7 व 8 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे से रात्रि 11ः45 तक प्रवेश प्राप्त कर सकते है। काउंसलिंग में रिक्त रह गयी सीटों के लिये प्रवेश के इच्छुक छात्र 9 से 16 अक्टूबर तक पंजीयन कराकर 15 व 16 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे से रात्रि 11ः45 तक संस्था पहुंचकर प्रवेश ले सकते है। उन्होने बताया कि उपरोक्त काउंसलिंग के बाद रिक्त रह गयी सीटों के लिए 17 से 23 अक्टूबर तक पंजीयन कराकर 22 व 23 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे से रात्रि 11ः45 तक संस्था पहुंचकर प्रवेश ले सकते है।
प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा ने बताया कि प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिये संस्था स्तर की काउंसलिंग के लिये पंजीयन करा चुके अभ्यर्थी को निर्धारित तिथियों में प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिये इच्छुक संस्था में प्रातः 10ः30 बजे स्वयं उपस्थिति दर्ज कराना आवश्यक है। उन्होने बताया कि प्रवेश प्रथमतः प्रवेश परीक्षा के आधार पर तथा उसके बाद अर्हकारी परीक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर संस्था स्तर पर दिया जाएगा।

What do you think?