Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए बहुत उत्साह से तैयारी कर रही है शौर्या दल की बालिकाएं

1 min read
To participate in Republic Day parade
Text Size:

Harda News : महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के निर्देश अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में होने वाली परेड में शौर्या दल की टुकड़ी भी शामिल होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि हरदा ग्रामीण क्षेत्र की परियोजना अधिकारी सुश्री प्रीति शर्मा को गणतंत्र दिवस की शौर्य दल की परेड के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उनके मार्गदर्शन में शौर्य दल में शामिल लगभग दो दर्जन बालिकाएं प्रतिदिन नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली परेड अभ्यास में शामिल हो रही हैं। सभी बालिकाएं गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हैं। त्रिपाठी ने बताया कि शौर्य दल की टुकड़ी परेड कमांडर संतोषी बघेल के नेतृत्व में प्रतिदिन सुबह शाम नेहरू स्टेडियम में जाकर परेड का अभ्यास कर रही हैं।

What do you think?