Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : भाई बहनों के प्यार का प्रतिक रक्षाबंधन का त्यौहार धूम-धाम से मनाया गया

2 min read
Rakshabandhan is a symbol of love between brothers and sisters
Text Size:

Harda News : हरदा जिले में भाई-बहन के अटूट बंधन व स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया रदा।गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी तंदुरुस्ती व दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी अपने बहनों की आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया। सुबह होते ही लोगों की चहलकदमी शुरू हो गई। मिठाइयों और राखियों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। बहनों ने अपने भाइयों का हल्दी, रोली, कुमकुम, चंदन के साथ तिलक किया व उनका मुंह मीठा करवाया।

भाइयों ने भी अपनी बहन को उपहार देकर अपना फर्ज निभाया। दूर रहने वाली बहनों ने अपने भाइयों को आनलाइन और आफलाइन राखी भेजी। पूरा दिन इस त्योहार को लेकर बहनों में उत्साह देखने को मिला। और रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार पर बहन अपने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधी।

रक्षाबंधन में राखी अर्थात रक्षासूत्र का सबसे अधिक महत्व होता है। ये सूत्र कच्चे सूत से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, सोने और चांदी जैसी महंगी धातु तक से निर्मित हो सकते हैं। हालांकि राखी सामान्यत: बहनें ही भाई को बांधती हैं। राखी बांधने के पीछे मूल भावना प्रेम और रक्षा का आश्वासन ही होता है। कन्याएं अपने भाई राखी इसी भावना के तहत बांधती हैं। भाई जिन्दगी के हर मोड़ पर उसकी रक्षा करेंगा और उसका साथ निभाएंगा। राखी से जुड़ी कथाएं भी इसी का संदेश देती हैं।

What do you think?