Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda news : शासकीय स्कूलों में टिट्नेस-डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान हुआ प्रारम्भ

1 min read
Tetanus-diphtheria vaccination campaign started in government schools

Harda news : शासकीय विद्यालयों में टिट्नेस-डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने हरदा एकीकृत नवीन शासकीय माध्यमिक शाला में टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र परिहार, प्रधान पाठक डी.एल. मात्रे, एपीएम मदनमोहन मालवीय, एमएनडीओ मनीष शकरगाय, शिक्षिका श्रीमती मीना यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि अभियान के तहत शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को डीपीटी-5, टीडी-10 व टीडी-16 के टीके लगाये जायेंगे। उन्होने बताया कि टीकाकरण कार्यावधि में जिले के सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं के कक्षा पहली व कक्षा पांचवी में अध्यनरत छात्र, छात्राओं तथा सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शालाओं की कक्षा ग्यारहवीं में अध्यनरत छात्र, छात्राओं को टीडी का एक टीका लगाया जाएगा। यह टीकाकरण प्रत्येक गुरुवार को शासकीय शालाओं को चिन्हित कर किया जाएगा तथा अवकाश दिवसों में टीकाकरण कार्य नहीं किया जाएगा।

What do you think?