Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा में हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना, खेतों में छाई हरियाली…

2 min read
Weather is getting worse due to rain in Harda

Harda News : हरदा में सुबह से हो रही बारिश से मौसम में ठंडक है। हरदा में आज गुरूवार के दिन सुबह से बारिश हो रही है। दिनभर आसमान में काले-काले बादल छायें रहें। हरदा में सुबह चार बजें से पानी गिरना शुरू हुआ तो लगातार बारिश होती रही। कई जगह हो रही बारिश से जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पढ़ा। हरदा में अभी बारिश होने की वजह से नदियां भी दोनों किनारों तक भरी रही।

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह बारिश की कम सम्भावना हैं। हल्कि बारिश के साथ धुप खिली रहेंगी। बादल भी छाए रहेंगे जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी। लगातार हो रही बारिश से खेतों हरियाली छा गई हैं। लोग जहां बारिश परेशान नजर आ रहें वहीं किसानों के चहरे खुशी से खिले हुए है। क्योंकि किसनों के लिए रूक-रूक कर हो रही बारिश फसल के लिए बहुत फायदेमंद है।

जिले में गत चौबीस घंटों में 20.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 23.4 मि.मी., टिमरनी में 45.2 मि.मी., खिरकिया में 1.4 मि.मी., रहटगांव में 18 मि.मी. व सिराली में 13 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 579 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है।

इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 631.2 मि.मी., टिमरनी में 487.8 मि.मी., खिरकिया में 530 मि.मी., रहटगांव में 622 मि.मी. व सिराली में 624.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 8 अगस्त तक 646.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

What do you think?