Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda news : चार अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

1 min read
The accused absconding in four different cases

Harda news : पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने चार अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनामी उद्घोषणा की है। उन्होने थाना हंडिया के अपराध क्रमांक 375/23 में आरोपी दीपक मर्सकोले व आरोपी हरिओम पिता लालाजी निवासी सुरजना की तलाश एवं पतारसी के लिये 1-1 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक चौकसे ने थाना हंडिया के अपराध क्रमांक 393/2023 अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी व नाबालिक बालिका की पतारसी के लिये 3 हजार रूपये तथा थाना सिराली के अपराध क्रमांक 139/2024 में संदेही आरोपी नीरज मीणा की तलाश एवं पतारसी के लिये 3 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है।

इसके साथ ही उन्होने थाना सिराली में एक्सीडेंट के मामले में अपराध क्रमांक 52/2022 के आरोपी चालक हरजीत पिता अमरजीत सिंह निवासी ग्राम टोडरपुर जिला होशियारपुर पंजाब की तलाश व पतारसी के लिये 3 हजार रूपये की घोषणा की है। जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि जो व्यक्ति इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना देगा या गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे इनाम की यह राशि दी जाएगी। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।

What do you think?