Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda news : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त

1 min read
Prime Minister Crop Insurance Scheme

Harda news : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2024 में अधिसूचित फसलों का फसल बीमा के लिए अंतिम तिथि को बाकर 16 अगस्त 2024 कर दी गई है। उपसंचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि हरदा जिले में सोयाबीन फसल के लिए 730 रूपये प्रति हेक्टयर, मक्का फसल के लिए 660 रूपये प्रति हेक्टयर एवं असिंचित धान के लिए 620 रूपये प्रति हेक्टयर प्रीमियम राशि निर्धारित की गई है। उन्होने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि, खरीफ वर्ष 2024 में अधिसूचित फसलों का फसल बीमा अंतिम तिथि के पूर्व करा लेवें।

उन्होने बताया कि अऋणी व कालातीत एन.पी.ए. किसान आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, आधारकार्ड ले जाकर कॉमन सर्विस सेन्टर अथवा बैंक के माध्यम से फसल बीमा करवा सकते है। इसी प्रकार बटाईदार किसान आवश्यक दस्तावेज खोटनामा, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, आधारकार्ड एवं कृषि भूमि स्वामी का आधारकार्ड ले जाकर फसल बीमा करवा सकते है। उन्होने बताया कि फसल बीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाईन नम्बर 14447 पर भी संपर्क कर सकते है।

What do you think?