Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
10 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
हरदा

Harda news : आंगनवाड़ी केन्द्र पर सुपोषण मंगल दिवस भी मनाया

1 min read
Suposhan Mangal Day was also celebrated
Text Size:

Harda news : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले के ग्राम खिडक़ीवाला के आंगनवाड़ी केन्द्र में महिलाओं एवं बच्चों को एकत्रित कर पोषण जागरूकता रैली आयोजित की गयी। इस दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र पर सुपोषण मंगल दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं व बच्चों को पोषण संबंधित समझाइश दी गयी। इस अवसर पर बताया गया कि 6 माह की आयु तक के बच्चे को केवल स्तनपान करायें तथा 6 माह की आयु पूर्ण करने पर स्तनपान जारी रखते हुए अर्द्ध ठोस आहार देना प्रारंभ करें।

भोजन में अंकुरित अनाज एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी फल व सब्जियों का सेवन करें। कार्यक्रम में बताया गया कि पोषण के साथ साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास की सेक्टर पर्यवेक्षक संगीता राजपूत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका डोंगरे, सहायिका चंदा ठाकुर व ग्राम की महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे। इसके अलावा ग्राम कालपी के आंगनवाड़ी केन्द्र में भी पोषण माह का आयोजन किया गया।

What do you think?