Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : केंद्रीय पशुपालन विभाग के सांख्यिकी सलाहकार हजारिका ने पशु संगणना कार्य का किया निरीक्षण

2 min read
Statistical Advisor, Central Animal Husbandry Department
Text Size:

Harda News : भारत सरकार के पशुपालन डेयरी एवं फिशरीज विभाग के पशुपालन सांख्यिकी सलाहकार जगत हजारिका द्वारा शनिवार एवं रविवार को हरदा जिले में चल रही 21वीं पशु संगणना कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने सुपरवाइजर की बैठक लेकर कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की । उल्लेखनीय है संपूर्ण भारत में इन दिनों 21वीं पशु संगणना का कार्य संचालित है, जो कि आगामी फरवरी माह तक रहेगा । उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉक्टर एस के त्रिपाठी ने बताया कि पशु संगणना के दौरान प्रगणकों के द्वारा घर-घर जाकर विभिन्न प्रकार के पालतू पशुओं की जानकारी प्राप्त कर पशु संगणना एप पर ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हरदा जिले में 499 आबाद ग्रामों एवं 4 शहरी क्षेत्र के 80 वार्डों में 21वीं पशु संगणना का कार्य संचालित है, ग्रामीण क्षेत्र में 6 सुपरवाइजर एवं 33 प्रगणक तथा शहरी क्षेत्र में एक सुपरवाइजर एवं 8 प्रगणकों सहित कुल 41 प्रगणक एवं 7 सुपरवाइजर की ड्यूटी जिले में लगाई गई है ।

भारत सरकार के पशुपालन विभाग के सांख्यिकी सलाहकार हजारिका द्वारा टिमरनी विकासखंड के ग्राम सोडलपुर एवं बड़वानी का भी दौरा किया , एवं पशुपालकों से भी समक्ष में चर्चा की।

उन्होंने पशु संगणना कार्य में लगे प्रगणकों से अपने समक्ष पशु गणना कार्य की एप्लीकेशन पर ऑनलाइन एंट्री करवा कर भी देखा। हजारिका ने सुपरवाइजर एवं प्रगणकों से पशु गणना कार्य में आ रही परेशानियों के संबंध में भी चर्चा की एवं आवश्यक समाधान एवं सुझाव भी दिए।

हजारिका ने मोबाइल नेटवर्क विहीन क्षेत्र में पशु गणना कार्य करने और उसे ऑनलाइन करने के संबंध मे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को आवश्यक सुझाव दिए । इस दौरान हजारिका के साथ नेशनल डिजिटल लाइव स्टॉक मिशन के आईटी विशेषज्ञ पंकज देशमुख एवं पशुपालन संचालनालय के सहायक संचालक सांख्यिकी जे एस मोवेल भी मौजूद थे ।

What do you think?