Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा में खो-खो व हेण्डबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 12 नवम्बर तक

2 min read
State level competition of Kho-Kho and Handball
Text Size:

Harda News : आगामी 8 से 12 नवम्बर तक हरदा में 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की राज्य स्तरीय हेण्डबॉल प्रतियोगिता तथा 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 10 संभागों के विद्यार्थियों की टीमें शामिल होंगी। कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी, जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल सहित खेल विभाग के अन्य अधिकारी तथा खेल संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

जिला शिक्षा अधिकारी रघुवंशी ने बैठक में बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग और खेल विभाग के सहयोग से इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिये आवास समिति, चिकित्सा समिति, भोजन व्यवस्था समिति, पेयजल व विद्युत समिति, पुरस्कार समिति सहित कुल 15 समितियां गठित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ एवं समापन कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम हरदा में आयोजित होगा। उन्होने बताया कि स्टेडियम के आसपास के 15 स्कूलों में बाहर से आने वाले खिलाडिय़ों के रूकने की व्यवस्था की जाएगी। अन्य जिलों से आने वाले खिलाडिय़ों के परिवहन के लिये स्कूल बसों की व्यवस्था भी की गई है जो उन्हें रेल्वे स्टेशन और स्टेडियम से उनके आवास स्थल तक लाने ले जाने का कार्य करेगी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 560 खिलाड़ी शामिल होंगे।

What do you think?