Harda News : मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र कुमार मल्होत्रा 6 नवम्बर को अपरान्ह में हरदा आयेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार प्रो. मल्होत्रा 6 नवम्बर को हरदा में रात्रि विश्राम कर 7 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से हरदा जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण मध्यान्ह भोजन व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संबंधी गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। प्रो. मल्होत्रा 7 नवम्बर को दोपहर 2ः30 बजे से खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।
Harda News : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रो. मल्होत्रा 6 नवम्बर को हरदा आयेंगे







