Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : ‘‘मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व पर विशेष’’ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मिल रही भरपूर बिजली

2 min read
There is ample electricity available in urban and rural areas
Text Size:

Harda News :  गत एक वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, सिंचाई, खेती और आवागमन जैसे सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ग्राम जामली और नयागांव में 5 एमवीए क्षमता के नए विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ किए गए हैं। साथ ही हरदा जिले के ग्राम तजपुरा और चारखेड़ा में 5 एमवीए क्षमता के 33/11 के वी उपकेंद्र में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं।

इनकी कुल लागत 11.33 करोड़ रूपये है। इसके अलावा कुल 7 ग्रामों रहटाकला, उन्द्राकच्छ, राजाबरारी, पोखरनी, रेलवा, चारूवा और खरड़ में 3 करोड़ रूपये लागत से 3.15 – 3.15 एम.वी.ए. क्षमता के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। कंपनी के महाप्रबंधक व्ही.के. बागड़े ने बताया कि जिले में गत 1 वर्ष में कुल 49160 घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 45.20 करोड़ रुपए की सब्सिडी का लाभ दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्राम खमगांव से नकवाड़ा तक लगभग 1 किलोमीटर लंबी 11 केवी लाइन का कार्य भी गत 1 वर्ष में किया गया है। इसकी लागत लगभग 4.47 लाख रुपए है। साथ ही इंटरकनेक्शन जिला पंचायत फीडर के लिए 240 मीटर लंबी 11 केवी की लाइन का कार्य भी किया गया है, जिसकी लागत 3.96 लाख रुपए है। हरदा जिले में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत सोलर संयंत्र स्थापित करने का कार्य भी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जिले में अभी तक 62 सोलर संयंत्रों की स्थापना की गई है। इन सोलर प्लांट की कुल क्षमता 186 किलोवाट है।

What do you think?