Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हर घर दिवाली अभियान के फोटो साझा करें उत्कृष्ट तस्वीरों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा

2 min read
Share photos of Har Ghar Diwali campaign
Text Size:

Harda News : राज्य आनंद संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हर घर दिवाली अभियान की फोटो साझा करने की अपील की गई है। राज्य आनंद संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हर घर दिवाली अभियान के दौरान लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने आसपास के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अच्छे से दीपावली पर्व मनाने में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि उनके जीवन में भी खुशहाली लाई जा सके। हमारे घर में ऐसी अनेक वस्तुएं होती हैं जो हमारे उपयोग में नहीं आ रही है, किंतु अन्य लोगों के लिए वह बहुत उपयोगी हो सकती हैं। ऐसी वस्तुओं को अपने निकट के आनंदम केन्द्र या नेकी की दीवार में छोड़कर भी आप इस अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं।
दीपावली पर्व के दिन जरुरतमंद लोगों के साथ उनके घरों में जाकर त्यौहार से जुड़ी आवश्यक सामग्री वितरित कर उनके आनंद में सहभागी बनें। हर घर दिवाली अभियान के अंतर्गत अपने द्वारा की जाने वाली गतिविधि की फोटो mp.mygov.in के साथ साझा कर अन्य लोगों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। फोटो के साथ अपनी प्रेरणास्पद गतिविधि के बारे में बताएं, जिससे कि अन्य नागरिक भी प्रेरित हो सकें। चयनित उत्कृष्ट तस्वीरों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। आपके द्वारा साझा की गयी गतिविधि एवं फोटो के साथ अपना नाम, पूरा पता, जिला एवं सम्पर्क भी साझा करें। अधिक जानकारी के लिए https://www.anandsansthanmp.in/ पर सम्पर्क कर सकते हैं।

What do you think?