Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. मोरे का दुखद निधन, कलेक्टर एवं एसपी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये

1 min read
Freedom fighter Dr. Tragic passing of More
Text Size:

Harda news: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. रमेश भाऊराव मोरे का सोमवार सुबह लगभग 88 साल की आयु में दुखद निधन हो गया। स्व. डॉ. मौरे का अंतिम संस्कार ग्राम गहाल के शांतिधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इससे पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. मोरे के निवास पर पहुंचकर की उनके पार्थिव देह पर पुष्पचक्र और श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा भी मौजूद थे। स्व. डॉ. मोरे के पुत्र पिनाकी मोरे ने बताया कि पिछले लगभग एक सप्ताह से उनका स्वास्थ्य खराब था। जिसके कारण सोमवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि गोवा मुक्ति आंदोलन में डॉ. मोरे ने सक्रिय भागीदारी की।

What do you think?