Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : रोटरी क्लब द्वारा हरदा में नेत्रदान सेंटर का किया शुभारम्भ

2 min read
Rotary Club inaugurated Eye Donation Center in Harda
Text Size:

Harda news : रोटरी क्लब द्वारा हरदा में नेत्रदान सेंटर का शुभारम्भ किया गया। गुर्जर बोर्डिंग के समीप सेंटर के शुभारम्भ अवसर पर इंदौर से आये डॉ तेजस मेहता ने नेत्रदान को लेकर होने वाले भ्रम को दूर करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी है की समाज को नेत्रदान के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जाय। नेत्रदान के बारे में अभी भी लोगों में ज्यादा जागरूकता नहीं है। लोगों को लगता की इस प्रक्रिया में पूरी आंख का प्रत्यारोपण किया जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। दान की गई आंखों से केवल कॉर्निया नेत्रहीन लोगों में प्रत्यरोपित की जाती है।

इस दौरान मंच पर मौजूद रोटरी क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऋतू ग्रोवर, वरिष्ठ चिकित्सक आनन्द झवर, सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा, सीएमएचो डॉ एच पी सिंह, डॉ पराग नाइक ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष संकल्प जैन ने बताया कि मृत व्यक्तियों द्वारा दान किए गए कॉर्निया को एकत्रित करने की सुविधा के लिए 24×7 रोटरी नेत्रदान केंद्र उपलब्ध  है।

इसके लिए 91112-24567 पर कॉल प्राप्त होने के कुछ घंटों के भीतर दान किए गए कॉर्निया को एकत्रित करने के लिए एक प्रशिक्षित तकनीशियन टीम उपलब्ध है। आभार प्रदर्शन डॉ बद्री दोगने ने मानते हुए कहा कि उनका उद्देश्य है कि हरदा जिले के लोग जो नेत्र दान करना चाहते हैं, उनके लिए केंद्र स्थापित किया है। कार्यक्रम में सचिव सुकुमल जैन एवं सदस्य दीपक गुंजन, श्रीकांत तिवारी, कोशिक मिरानी, विभूति गौर, भावना गुर्जर, श्रुति तिवारी,भावेश अग्रवाल, सहित अन्य उपस्थित थे।

What do you think?