Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘रेवा शक्ति अभियान’ का होगा शुभारंभ

2 min read
'Reva Shakti Campaign' on 24 January National Girl Child Day
Text Size:

रेवा मित्रों व डॉटर्स क्लब के सदस्यों को किया जाएगा सम्मानित

Harda News : जिले में घटते लिंगानुपात को बढ़ाने के उद्देश्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला प्रशासन के नवाचार के रूप में ‘रेवा शक्ति अभियान’ 24 जनवरी को प्रारंभ होगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर इस अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे से आयोजित किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास संजय त्रिपाठी ने बताया कि सिर्फ बेटी वाले परिवारों को शामिल करते हुए ‘हरदा डॉटर्स क्लब’ का गठन किया गया है। इसमें अभी तक 1287 परिवार अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इन सभी परिवारों को ‘कीर्ति कार्ड’ प्रदान किए जाएंगे ।

कीर्ति कार्ड धारक परिवारों को इस कार्ड के आधार पर निजी अस्पतालों, प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, प्राइवेट बसों, होटल एवं रेस्टोरेंट तथा किराने की दुकानों, पर्यटन स्थलों पर डिस्काउंट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होने बताया कि शुभारम्भ कार्यक्रम में डॉटर्स क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेवा शक्ति अभियान में मदद करने वाली संस्थाओं के संचालको को ‘रेवा मित्र’ कार्ड प्रदान किए जाएंगे, और रेवा मित्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।

What do you think?