Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाए, सभी आवश्यक तैयारी समय सीमा में पूर्ण करें

2 min read
Republic Day should be celebrated with fervor in the district,
Text Size:

Harda News : आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गये है, उन्हें समय सीमा में पूर्ण करें। यह निर्देश जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, सुश्री रजनी वर्मा, संजीव नागू सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती झानिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण करें। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिन ग्रामों में शिविरों का आयोजन अभी नहीं हुआ है, वहां 26 जनवरी से पूर्व शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को पात्रता अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं तथा जनकल्याण पोर्टल पर उसे दर्ज भी करें।

उन्होने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर आवेदक को सुचित करें। संयुक्त कलेक्टर सतीश राय ने बैठक में सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि राजस्व महा अभियान के तहत नामांतरण, सीमांकन, बंटवारे व बटांकन की कार्यवाही 26 जनवरी के पूर्व पूर्ण कर पोर्टल पर दर्ज कराएं। राय ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हितग्राहियों के आधार सीडिंग व ई-केवायसी कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण करें।

What do you think?