Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें, कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

3 min read
Inspect hostels regularly, negligence in work will not be tolerated
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने निर्देश दिये है कि जिले में संचालित शासकीय छात्रावासों के निरीक्षण के लिये जिन जिला अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है, वे हर माह नियमित रूप से अपने छात्रावास का निरीक्षण करें और जांच रिपोर्ट जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करें। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी शासकीय छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण हर माह किया जाए। उन्होने बैठक में कहा कि छात्रावासों के निरीक्षण में पाई गई जो समस्याएं जिला स्तर से हल हो सकती हैं, उन्हें तत्काल निराकृत किया जाए तथा शासन स्तर से निराकृत होने योग्य समस्याओं के लिये वरिष्ठ कार्यालयों से पत्र व्यवहार किया जाए।

कार्यालयों की दीवारों पर प्रेरक व सकारात्मक स्लोगन अंकित कराएं

कलेक्टर सिंह ने उन्होने सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस से अधिक समय से लंबित समस्याओं को शीघ्रता से निराकृत करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये तथा कहा कि कोई भी शिकायत नॉट अटेंडेड न रहे। बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर सहायक संचालक मत्स्योद्योग अरविन्द डांगीवाल के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी उन्होने दिये।

कलेक्टर सिंह ने शासकीय कार्यालयों में प्रेरक व सकारात्मक स्लोगन दीवारों पर अंकित कराने के निर्देश सभी जिला अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि सभी जिला अधिकारी अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करें और उसका निरीक्षण प्रतिवेदन भी जारी करें।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिये आवश्यक तैयारियां करें

कलेक्टर सिंह ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर गरिमापूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम के लिये तैयारियां की जाएं। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बैठक में बताया कि 10 अगस्त को जिले के नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और सभी ग्राम पंचायतों में लाड़ली बहना योजना संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व पंचायत पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं से राखी बंधवायेंगे।
निर्माण एजेन्सी अपनी-अपनी सडक़ों व पुल पुलियाओं का नियमित निरीक्षण करें

कलेक्टर सिंह ने बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि सार्वजनिक स्थानों पर स्थित जर्जर भवनों को देखें, उनमें से जो भवन गिराने योग्य है, उन्हें गिराने की कार्यवाही निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए शुरू की जाए। उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, जिला प्रबन्धक सडक़ विकास निगम तथा महाप्रबन्धक ग्रामीण सडक़ प्राधिकरण और कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्देश दिये कि अपनी-अपनी सडक़ों व पुल पुलियाओं का नियमित निरीक्षण करें तथा वर्षा के इस मौसम में जो मरम्मत कार्य कराये जाना है, नियमित रूप से कराएं। उन्होने महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को निर्देश दिये कि जल भराव वाले क्षेत्र में विद्युत लाइन यदि नीची है तो उसे ऊंचा कराएं ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।

What do you think?