Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : खरीफ उपार्जन हेतु जिले में 3 सहकारी समिति स्तर पर पंजीयन केन्द्र स्थापित

1 min read
Text Size:

Harda News : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिये समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 19 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक किसानों के पंजीयन किये जा रहे है। पंजीयन कार्य के लिये जिले में सहकारी समिति स्तर पर 3 पंजीयन केन्द्र बनाये गये है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि इन पंजीयन केन्द्रों में टिमरनी तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोंदागांव खुर्द, रहटगांव तहसील अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित आलमपुर तथा हरदा तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित रूपीपरेटिया शामिल है। इन पंजीयन केन्द्रों पर किसानों के निःशुल्क पंजीयन किये जायेंगे। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाइन कियोस्क, सायबर कैफे व सुविधा केन्द्र पर निर्धारित शुल्क 50 रूपये देकर किसान पंजीयन कराया जा सकेगा। उन्होने बताया कि पंजीयन कराने के लिये किसानों को भूमि संबंधी जानकारी, आधार, मोबाइल नम्बर जो आधार से लिंक है तथा खाता नम्बर जो आधार नम्बर से लिंक है, बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ ले जाना अनिवार्य है। आधार से लिंक खाते में ही किसानों द्वारा बेची गई फसल का भुगतान किया जाएगा।

What do you think?