Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : एसआईआर से संबंधित राजनैतिक दलों की जिज्ञासाओं का किया गया समाधान

2 min read
FIR related to political parties
Text Size:

Harda News : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में संचालित मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिय के तहत राजनैतिक दलों की जिज्ञासाओं के समाधान के लिए रविवार को जिले के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने एसआईआर से संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया एवं जिले में अभी तक अभियान के तहत हुई प्रगति की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिन परिवारों की मैपिंग हो गई है, उनके फॉर्म तत्काल जमा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक दलों के द्वारा नियुक्त बीएलए एसआईआर के काम में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। यदि परिवार के एक सदस्य का नाम किसी कारण से छूट रहा है तो बाकी अन्य सदस्यों के नाम की मैपिंग की जाए। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर तलाशा जा सकता है।

बैठक में बताया गया कि जिले में एसआईआर का काम पूरी शुद्धता के साथ करवाने के प्रयास किया जा रहे हैं। जिन मतदाताओं के नाम नहीं मिल रहे हैं, उनके लिए 9 दिसंबर के पश्चात दावा आपत्ति प्रस्तुत करने का मौका भी दिया जाएगा। पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में दो स्थानों पर नाम दर्ज नहीं हो सकेंगे। मतदाता चाहे तो अपनी दूसरी फोटो बदलवा सकता है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि संबंधित क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क कर भी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं।

बूथ लेवल अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे यह कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपेक्षा है कि वे समन्वय के एसआईआर का कार्य समय पर पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में भारतीय जनता पार्टी से राजेश वर्मा, देवी सिंह सांखला एवं राजेश गोदारा, कांग्रेस से संजय जैन तथा बहुजन समाज पार्टी से प्रेमलाल गन्नोरे मौजूद थे।

What do you think?