Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : न्यायोत्सव विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित होंगे कार्यक्रम

1 min read
Text Size:

Harda News : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में 9 नवंबर को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर 9 नवंबर तक न्यायोत्सव, विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोपेश गर्ग ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य लोगों में विधिक जागरूकता फैलाना है।

उन्होने बताया कि जागरूकता सप्ताह के तहत 5 नवंबर को वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 6 नवंबर को विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों में निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सप्ताह के तहत 7 नवंबर को किशोर न्याय बोर्ड में जागरूकता शिविर का आयोजन होगा, वहीं 8 नवंबर को श्रमिक बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह का समापन 9 नवंबर को मैराथन दौड़ और विधिक सेवा प्रदर्शनी के आयोजन के साथ होगा। सचिव गर्ग ने आमजन से अपील की है कि वे इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोगी बनें।

What do you think?