Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News: निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं

2 min read
Private doctors will provide their services at Sanjeevani clinics in Harda
Text Size:

Harda News:  कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले के निजी चिकित्सकों से हरदा शहर के संजीवनी क्लिनिकों व पॉली क्लिनिक में अपनी सेवाएं देने के लिये चर्चा की। बैठक में निजी चिकित्सकों द्वारा भी संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं देने के लिये सहमति व्यक्त की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह सहित निजी चिकित्सालय के चिकित्सक उपस्थित थे।

स्त्री रोग विशेषज्ञ रेवा नर्सिंग होम डॉ. मंजूषा पराते ने प्रति गुरूवार प्रातः 10 से 12 बजे तक हरदा शहर के वार्ड क्र. 34 विकास नगर स्थित मुख्यमंत्री संजीवन क्लिनिक में अपनी सेवाएं देने के लिये सहमति व्यक्त की। इसी प्रकार स्त्री रोग विशेषज्ञ मानकर नर्सिंग होम डॉ. यामिनी मानकर ने प्रति गुरूवार प्रातः 10 से 12 बजे तक हरदा के वार्ड क्र. 31 बैरागढ़ स्थित संजीवनी क्लिनिक, डॉ. एम.एस. सेंगर एम.डी. मेडिसीन ने प्रति सोमवार प्रातः 10 से 12 बजे तक बैरागढ़ स्थित संजीवनी क्लिनिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ बघेल हॉस्पिटल डॉ. यशली ठाकुर ने प्रति शुक्रवार प्रातः 10 से 12 बजे तक विकास नगर स्थित संजीवनी क्लिनिक तथा डॉ. राजेश गुर्जर एम.डी. मेडिसीन ने प्रति गुरूवार प्रातः 10 से 12 बजे तक दूध डेयरी हरदा स्थित संजीवनी पॉली क्लिनिक में अपनी सेवाएं देने के लिये सहमति व्यक्त की है।

What do you think?