Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे

2 min read
Prime Minister Modi will announce Kisan Samman Nidhi on 24 February
Text Size:
Harda News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वी किस्त किसानों के खाते में अंतरित करेंगे। इस दिवस को किसान सम्मान समारोह दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में आम नागरिक वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक https://pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से जुड़ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में कुल 6 हजार रूपये की राशि किसानों को तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।
  कलेक्टर  आदित्य सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किये है। उन्होने जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सविता झानिया को नोडल अधिकारी तथा उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार ब्लॉक व तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के लिये संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
What do you think?