Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : हर माह की 9 व 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिलेगी

2 min read
Pregnant women on 9th and 25th of every month
Text Size:

Harda news : शासकीय अस्पतालों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं को संबद्ध प्राइवेट सोनोग्राफी केन्द्रों पर भी नि:शुल्क सोनोग्राफी सुविधा भी उपलब्ध होगी।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को रीवा में आयोजित कार्यक्रम में जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम अंर्तगत प्रदेश में नि:शुल्क सोनोग्राफी सुविधा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर शुक्रवार को हरदा के जिला चिकित्सालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रीवा में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील द्विवेदी सहित महिला चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर सीएमएचओ डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि गर्भावस्था में उच्च जोखिम स्थिति एवं गर्भस्थ शिशु में होने वाली विकृतियों की पहचान के लिये सोनोग्राफी अति आवश्यक है। समय से चिन्हांकन से उनका सहजता से निदान एवं सुरक्षित प्रसव का प्रबंधन किया जाना संभव होगा। उन्होने बताया कि इस सुविधा का लाभ गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क मिलेगा।

यह गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के प्रबंधन में सहायक होगा, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करने सहायता मिलेगी। उन्होने बताया कि शुक्रवार को इस अभियान के तहत पहले दिन 61 गर्भवती महिलाओं की प्राथमिक जांच की गई, जिसमें हाई रिस्क की 22 गर्भवती महिलाएं चिन्हित की गई। इनमें से 4 हाई रिस्क महिलाओं की निजी सोनोग्राफी सेंटर पर नि:शुल्क जांच की गई तथा 18 हाई रिस्क महिलाओं की जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क सोनोग्राफी की गई।

What do you think?