Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : हरदा जिले में बारिश के सुहाने मौसम का हुआ आगाज

1 min read
The pleasant rainy season has begun in Harda district
Text Size:

Harda news : हरदा जिले में दो दिनों से मानसून ने दस्त दी सुबह से आसमान में घने काले बादलों ने गर्मी से तपते शहर को गर्मी से राहत दी बारिश के सुहाने मौसम की शुरूआत में शहर में छमाछम बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगो ने जमकर बारिश का लुफत उठाया। बच्चों के चहरे की खुशी देखने लायक थी। हरदा जिले में जमकर बादल बरसे तेज बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया लोगो ने राहत की सांस ली।

बारिश जिले में गत चौबीस घंटों में 18 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 53.1 मि.मी., टिमरनी में 17.4 मि.मी., खिरकिया में 1.4 मि.मी., रहटगांव में 0 मि.मी. व सिराली में 18.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 67.7 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 111 मि.मी., टिमरनी में 49.6 मि.मी., खिरकिया में 20.8 मि.मी., रहटगांव में 73.4 मि.मी. व सिराली में 83.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 23 जून तक 25.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

What do you think?