Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : विश्व जनसंख्या अभियान के तहत ‘पहल किट’ का किया गया वितरण

2 min read
'Pahal Kit' under World Population Campaign
Text Size:

Harda News : प्रतिवर्ष 11 जुलाई को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस ‘हेल्दी टाइमिंग एण्ड स्पेसिंग ऑफ प्रेग्नेंसिस फॉर वेल बीइंग ऑफ मदर एंड चाइल्ड’’ की थीम पर मनाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष 1 जून से 11 अगस्त के मध्य विश्व जनसंख्या दिवस अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 27 जून से 10 जुलाई तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता द्वारा योग्य दम्पत्तियों से सम्पर्क कर परिवार नियोजन के अस्थायी व स्थायी साधनों की जानकारी देकर उन्हें छोटा परिवार का लाभ बताते हुए प्रेरित किया जा रहा है। जिले के ग्राम मनियाखेड़ी में आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा नवदम्पत्तियों को ‘पहल किट’ का वितरण किया गया। इसके अलावा टिमरनी में 9 महिला नसबंदी ऑपरेशन किये गये।

सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि गर्भ निरोधक अंतरा इंजेक्शन भी बच्चों में अंतराल का एक सरल साधन है। बच्चों में अंतर रखने के लिये गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन तीन माह के अंतराल में महिला को लगाकर बच्चों में अंतर रखा जा सकता है। यह अस्थाई साधन की सेवायें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध है। कोई भी योग्य दम्पत्ति स्वास्थ्य संस्थाओं में जाकर इन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा छाया गर्भनिरोधक गोली एक सप्ताह में दो माह तक दो गोली उसके पश्चात् प्रति सप्ताह एक खाकर बच्चों में अंतर रखने का बहुत ही सरल उपाय है। बच्चों में अंतराल का साधन निरोध, ओरल पिल्स और कॉपर-टी का उपयोग भी है।

सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि आगामी 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में नसबंदी की जायेगी। इच्छुक योग्य दम्पत्ति जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उपस्थित होकर नि:शुल्क सेवाएं प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया कि नसबंदी कराने वाली प्रत्येक महिला को 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि व प्रेरक को 300 रुपये तथा पुरूष नसबंदी कराने पर 3000 रूपये प्रोत्साहन राशि व प्रेरक को 400 रूपये दिये जाते हैं। प्रसव के पश्चात् 7 दिवस के अंदर नसबंदी कराने वाली महिला हितग्राही को 3000 रूपये और प्रेरक को 400 रूपये दिये जायेंगे।

What do you think?