Harda News : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में रॉंच पॉलिमर पूणे व आलमाइटी ऑटो अंसिलरी लिमिटेड मुम्बई के लिए 21 अक्टूबर को डीईटी पोस्ट के लिये ओपन कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ने बताया कि कैम्पस ड्राइव में वर्ष 2022, 2023 व 2024 में मेकेनिकल, इलेक्ट्रानिक व इलेक्ट्रीकल में डिप्लोमा उत्तीर्ण कर चुके छात्र सम्मिलित हो सकते है। कैम्पस ड्राइव में भाग लेने के इच्छुक युवा पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में सुबह 10 बजे आवश्यक दस्तावेज सभी सेमेस्टर की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड, दसवी व बारहवी की अंकसूची की छायाप्रति, 2 पासपोर्ट साइज फोटो व रिज्यूम के साथ उपस्थित हो सकते है।
Harda News : पॉलिटेक्निक कॉलेज में ओपन कैम्पस ड्राइव होगा आयोजन







