Harda news : वर्ष 2024 में पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र मे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’ प्रदान किये जायेंगे। इस हेतु भारत सरकार की बेवसाईट https://awards.gov.in पर विभिन्न श्रेणियों में देशी गौ पशु व भैंस नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन एआईटी तथा सर्वश्रेष्ठ सहकारी समिति, दुग्ध उत्पादक कंपनी व डेयरी उत्पादक संगठनों से ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’ हेतु आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित किये गए है। राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिये ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें हरदा डॉ. एस. के. त्रिपाठी ने जिले के पशु पालकों एवं कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनो से ऑनलाईन आवेदन करने की अपील की है। उन्होने जिले के सभी पशु चिकित्सालय प्रभारियों को भी पुरस्कार के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार प्रसार एवं पशुपालकों को ऑनलाइन आवेदन करने में आवश्यक सहयोग देने के लिये निर्देशित किया है।
Harda news : राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित







