Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : ऑनलाइन प्रवेशित विद्यार्थी 24 अगस्त तक जमा करें प्रवेश शुल्क

2 min read
Text Size:

ऑफलाइन आवेदन कर रिक्त सीटों पर 31 तक शुल्क जमा कर ले सकते हैं प्रवेश

Harda News :  स्नातक एवं स्नातकोत्तर अर्थात यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग के तृतीय चरण में ऑनलाइन प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाई गई है। अब तृतीय चरण में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 24 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं। स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तृतीय सीएलसी चरण में ऑनलाइन प्रवेश के लिए, पूर्व में प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई थी। अधिकांश विद्यार्थियों द्वारा निर्धारित समय पर प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं किया गया था। इसलिये प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त तक बढ़ाई गई है।

विद्यार्थी सीधे महाविद्यालय जाकर ऑफलाइन आवेदन कर रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेगें। सीट उपलब्ध न होने की स्थिति में अन्य विषय अथवा अन्य महाविद्यालय में जहाँ सीट रिक्त हैं, वहाँ सीधे प्रवेश प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने उच्च शिक्षा विभाग को प्रदेश के महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों को एक और अवसर दिए जाने के संबंध में निर्देश दिए थे।

प्रदेश के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी, 31 अगस्त तक महाविद्यालय स्तर विशेष काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीएलसी चतुर्थ चरण के लिए जारी की गई समय सारणी को निरस्त करते हुए, महाविद्यालय स्तर काउंसलिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यार्थी 31 अगस्त 2024 तक ही प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में प्रदेश के समस्त महाविद्यालय प्राचार्यों, अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्यों एवं क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

What do you think?