Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
9 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली सॉफ्टवेयर का दिया जा रहा है एक दिवसीय प्रशिक्षण

2 min read
e-office system software for employees
Text Size:

Harda News : प्रदेश के सभी विभागाध्यक्ष, संभाग एवं जिला कार्यालयों में कार्यवाही त्वरित गति से करने के लिये आधुनिक तकनीक का उपयोग किये जाने के उद्देश्य से ई-आफिस परियोजना लागू की जा रही है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिये है कि 3 फरवरी सोमवार से सभी कार्यालयीन पत्र व्यवहार अवकाश आवेदन एवं अन्य नस्तियां ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही कलेक्ट्रेट भेजें।

ई-ऑफिस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिये जिले के शासकीय विभागों के जिला कार्यालयों में पदस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली सॉफ्टवेयर का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत के ई-दक्ष केन्द्र में अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शैलेष दुबे ने अधिकारी कर्मचारियों को ई-ऑफिस पोर्टल के मॉड्यूल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

एनआईसी के डीआईयू दुबे ने बताया कि 3 फरवरी को दोपहर 3 बजे से पंजीयन कार्यालय, मत्स्योद्योग, महिला बाल विकास, जन अभियान परिषद, उद्योग, जिला शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी, खेल, सहकारिता, वेयरहाउस, मार्कफेड, नान, आपूर्ति, कृषि उपज मण्डी, उद्यानिकी, जिला सहकारी बैंक, कृषि, कृषि विज्ञान केन्द्र व आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा। इसके अलावा 4 फरवरी को सभी एसडीएम व तहसील कार्यालय, नगर पालिका, वन, पुलिस, परिवहन तथा लोक अभियोजन कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित होगा।

What do you think?