Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : अधिकारी कर्मचारियों को स्ट्रेस मैनेजमेंट के संबंध में दिया प्रशिक्षण

1 min read
Stress management for officers and employees
Text Size:

Harda News : जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को शनिवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट क्षेत्र के विशेषज्ञ जयेश एम. देशमुख ने संबोधित कर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया व संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

प्रशिक्षण के दौरान देशमुख ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि मनुष्य का जीवन एक ही बार मिलता है, इसे अच्छी तरह तनाव मुक्त होकर जिएं। उन्होंने कहा कि अपने परिवार को अधिक से अधिक समय दें। जो भी करें पूरे मनोयोग से करें। देशमुख ने कहा कि अपने आप को अपग्रेड करते रहे तथा हमेशा अपडेट रहें। देशमुख ने सभी को प्रेरित किया के अपने कर्तव्य को पूरे मन से करें। अपने मन में किसी तरह का ईगो ना रखें, तथा अपने पद पर रहकर नागरिकों की भरपूर सेवा और भलाई के कार्य करें।

What do you think?