Harda News : इन दिनों मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत उपनिर्वाचन के तहत पंचायत पदाधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये नाम निर्देशन पत्र जमा किये जा रहे है। स्थानीय निर्वाचन के उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक डेहरिया ने बताया कि आगामी 26 अगस्त को जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश होने से सोमवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की कार्यवाही नहीं होगी।
Harda News : जन्माष्टमी पर 26 अगस्त को पंचायत निर्वाचन के नाम निर्देशन जमा नहीं होंगे







