Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
9 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश हेतु परीक्षा 18 जनवरी को होगी संपन

1 min read
Admission in class 6 of Navodaya Vidyalaya
Text Size:
Harda News : जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु परीक्षा 18 जनवरी 2025 को होगी। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय हरदा ने बताया कि यह परीक्षा जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 11ः30 बजे से 1ः30 बजे तक आयोजित की जायेगी। उन्होने बताया कि इन परीक्षा केन्द्रों में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय महात्मा गांधी
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया, शासकीय हाई स्कूल चारूवा, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सिराली, शासकीय बालक उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सिराली, शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक टिमरनी, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी व सरस्वती विद्या मंदिर टिमरनी शामिल है।
उन्होने बताया कि इस परीक्षा में जिले के 2655 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिये सीबीएसई द्वारा प्रवेश पत्र जारी किये जा चुके है। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र https://nvs.gov.in अथवा https://cbseitems.ricl.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्म तारीख भरकर साइन इन विकल्प पर क्लिक कर निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है।
What do you think?