Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : ‘‘मुस्कान’’ प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

1 min read
Muskaan training program concluded
Text Size:

Harda News : 12 वर्ष तक के शिशु मृत्यु दर को कम करने, बच्चों को सर्वाेत्तम स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने, कंगारू मदर, फादर केयर, रेफरल सेवायें तथा चाइल्ड फ्रेन्डली वातावरण प्रदान करने के लिये मुस्कान कार्यक्रम की शुरूआत भारत सरकार द्वारा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि जिले में मुस्कान कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से चलाने के लिये 2 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक डॉ. शालिनी, जिला प्रशिक्षक डॉ. उपेन्द्र कुशवाहा एवं डॉ. दीपक दुगाया ने प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. सिंह ने मुस्कान, सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओ में गुणवत्तापूर्ण बाल अनुकूल सेवाओ का उद्देश्य बताया। प्रशिक्षण में उन्होने कहा कि नवजात शिशुओं एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाए बच्चों का बाल अनुकूल सेवायें एवं रेफरल सेवाओं को मजबूत करते हुये सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाये ओर सभी शिशुओं और बच्चों को सम्मानजनक देखभाल प्रदान की जायें।

What do you think?