Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : मुरलीधर पाटील ने ग्राम में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि दान की

1 min read
Murlidhar Patil inaugurated a community hall in the village
Text Size:

Harda News : हरदा जिले के ग्राम जिजगांवखुर्द निवासी मुरलीधर पिता शिवप्रसाद द्वारा अपनी भूमि सामुदायिक स्वास्थ भवन के निमार्ण के लिए दान कर मानवता की मिसाल पेश की। ग्राम जिजगांवखुर्द में सामुदायिक स्वास्थ भवन निमार्ण के लिए भूमि की आवश्यकता थी, जब ये खबर जिजगांवखुर्द निवासी मुरलीधर पिता शिवप्रसाद को पता चली तो उन्होंने खुशी-खुशी अपनी जमीन सामुदायिक स्वास्थ भवन के निमार्ण के लिए दान कर दी।

उन्हे अपनी जमीन दान करके खुशी है, कि यहां पर सामुदायिक स्वास्थ भवन बनेगा जिससे उनके गांव वासियों को गांव में ही स्वास्थ सुविधा मिल पाएगी और ग्राम वासियों को इलाज के लिए दुर नहीं जाना पढ़ेगा।

जिले के ग्राम जिजगांवखुर्द निवासी मुरलीधर पिता शिवप्रसाद पाटील द्वारा हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर अपने स्वामित्व की भूमि जिसका खसरा नम्बर 190 एस रकबा 0.1010 हैक्टेयर है।

हरदा कलेक्टर को उक्त भूमि का दान पत्र सौपकर ग्राम में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य कराये जाने हेतु दान की गई। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुरलीधर पाटील द्वारा किए गए कार्य की सराहना की एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया।

इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, रामविलास पटेल, कन्हैयालाल धनगर, रजत शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

What do you think?