Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम खरदना में किया विकास कार्य का भूमि पूजन

1 min read
Village Khardana by MLA Dr. Dogne
Text Size:

Harda News : विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान हरदा विधानसभा के ग्राम खरदना पहुंचकर ग्रामिणजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानी व संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्रामिणजनों की मांग पर ग्राम खरदना में शासकीय प्राथमिक शाला के सामने पूर्व से निर्मित सार्वजनिक चबूतरे पर छत निर्माण कार्य कराये जाने हेतु विधायक निधि से तीन लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। उक्त कार्य का भूमि पूजन हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा समस्त कांग्रेसजनों व ग्रामवासियों के साथ मिलकर किया गया। ग्राम मिली उक्त सौगात के लिए समस्त ग्रामवासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, ग्राम सरपंच लक्ष्मीनारायण जलावड़ा, ग्राम सचिव दीपक जाट, फूलबाई, रामअवतार काजले, रामप्रसाद चौहान, मांगीलाल प्रजापति, रमेश ठाकुर, बद्रीप्रसाद सालक, राम चौहान, मांगीलाल ठाकुर, रामलाल, कैलाश, रामनाथ, आनंद, पूनम यादव सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।

What do you think?