Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : विधायक डॉ. दोगने ने बाम्हनगांव (खामापड़वा) में 500 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

1 min read
MLA Dr. Dogne inaugurated 500 meter CC road construction work
Text Size:

Harda News : अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ग्राम पंचायत खामापड़वा के ग्राम बाम्हनगांव पहुंचे जहां पर उन्होंने ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी व शीघ्र निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम बाम्हनगांव में संजय बघेल के घर से ग्राम के हनुमान मंदिर की ओर विधायक निधि की पांच लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। उक्त सी.सी. रोड निर्माण कार्य के पूर्ण होने के पश्चात ग्रामीणजनों को आवागमन में सुविधा होगी।

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम को दी गई उक्त सौगात के लिए ग्रामवासियों द्वारा विधायक डॉ. दोगने का फूलमालाओं से स्वागत सत्तकार कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सुनिता डाले, संदीप डाले, सचिव विनोद बिश्नोई, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, नितिन, बालकृष्ण पाटील, रामौतार पाटिल, मधुसूदन हुरमाले, लखन पाटिल, दिग्विजय नागराज, दशरथ नागराज, शुभम बांके, अजय पाटिल, रामौतार गौर, मदनलाल गौर, पूनम यादव सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।

What do you think?