Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : जो बच्चे भिक्षावृत्ति में संलग्न है, उनके परिजनों से भेंट कर शिक्षा का महत्व बताया बच्चों को स्कूल भेजने के लिये किया प्रेरित

2 min read
children who are engaged in begging,
Text Size:

Harda News : शासन से प्राप्त निर्देश अनुसार जिले में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिये बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं जागरूकता के लिये कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के तहत ग्राम बघवाड़ के नाथ मोहल्ला सहित अन्य स्थानों पर महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं ग्राम कोटवार के सहयोग से बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम व जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में भिक्षा मांगने वाले बच्चों का सर्वे किया गया तथा जिन परिवार के बच्चे भिक्षावृत्ति में संलग्न है, उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें शिक्षा का महत्व बताया गया और बच्चों को स्कूल भेजने के लिये प्रेरित किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों को किशोर न्याय बालकों की देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 76 के बारे में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बालकों से भीख मंगवाना दंडनीय अपराध है। दोषी व्यक्ति को 5 वर्ष तक का कारावास एवं 1 लाख रुपए तक का जुर्माना दोनों हो सकता है। समझाइश के बाद सभी परिजनों ने बच्चों से भिक्षावृत्ति न करवाने तथा प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजने के लिये सहमति जताई। इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती पूजा चौहान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना पाटिल, शिक्षा विभाग के राकेश बेस उपस्थित थे।

What do you think?