Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत गठित सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

1 min read
Under the PCPNDT Act
Text Size:

Harda News : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि सोनोग्राफी सेंटर्स पर गर्भावस्था के दौरान गर्भस्थ शिशु का लिंग निर्धारण व परीक्षण के संबंध में पीसी पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होने निर्देश दिये कि इन प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित सोनोग्राफी सेंटर के संचालक के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह को निर्देश दिये कि सोनोग्राफी सेंटर्स का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए और देखा जाए कि पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का पालन सोनोग्राफी सेंटर्स में हो रहा है या नहीं।

बैठक में बताया गया कि हर दो माह में पीएनडीटी की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की जा रही है तथा हर तीन माह में सोनोग्राफी सेंटर्स का निरीक्षण किया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि सोनोग्राफी सेंटर्स को प्रत्येक 5 वर्ष में अपने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराना अनिवार्य है।

What do you think?