Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : न्यायोत्सव सप्ताह के तहत 9 नवम्बर को होगी मैराथन दौड़

1 min read
Text Size:

Harda News : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा विधिक सेवा दिवस के अवसर पर 4 से 9 नवंबर तक न्यायोत्सव विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 9 नवम्बर को शासन के अन्य विभागों के समन्वय से विधिक जागरूकता के लिये मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  गोपेश गर्ग ने बताया कि मैराथन का शुभारम्भ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया जाएगा। यह मैराथन दौड़ प्रातः 7ः30 बजे जिला न्यायालय परिसर से प्रारम्भ होकर नारायण टॉकीज, पुरोहित मिष्ठान चौराहा, परशुराम चौक, पावनी डेयरी होते हुए अम्बेडकर चौक से वापस जिला न्यायालय परिसर में सम्पन्न होगी।

What do you think?