Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : मध्यप्रदेश सायबर पुलिस द्वारा मोबाइल उपयोग में सावधानियां बरतने की दी एडवायजरी

2 min read
Precautions in mobile use by Madhya Pradesh Cyber Police
Text Size:

सायबर अपराध की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने में या टोल फ्री नम्बर 1930 पर दें

Harda news : वर्तमान समय में जितनी तेजी से नई-नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे है उतनी ही तेजी से सायबर क्राइम बढ़ रहे है। सायबर क्राइम को लेकर प्रदेश सरकार भी चिंतित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में सायबर क्राइम से संबंधित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आम नागरिकों को मोबाइल के उपयोग से संबंधित सावधानियां बरतने के लिए राज्य सायबर पुलिस को एडवाजरी जारी करने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय द्वारा मोबाइल उपयोग में सावधानियां बरतने संबंधी एडवाइजरी जारी की है। सायबर पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि किसी भी अनजान नम्बर से आए कॉल पर विश्वास न करें, चाहे वह किसी शासकीय संस्था के नाम या शासकीय योजना का फायदा दिलवाने के नाम पर किया गया हो।

एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति आपको या आपके परिवारजनों को अनजान जगह मिलने बुलाता है तो जाने से परहेज करें या अपने साथ किसी समझदार व्यक्ति को लेकर जाएं। ऐसे व्यक्ति जिन पर आपको शक होता है कि वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, उनके बारे में अपने परिजनों एवं मित्रों को बता कर रखें। वॉइस चेंजर एप्लीकेशन से तैयार की गई आवाज कई बार बेहद सुरीली व कम्प्यूटराइज्ड होती है अत: ऐसे किसी कॉल के आने पर ध्यान देवें कि कहीं वह आवाज बनावटी तो नहीं है।

सायबर पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि कोई आपका परिचित बनकर कॉल करता है तो उक्त कॉल को काट कर जिस परिचित के नाम से कॉल की गई है उसको उनके निजी नम्बर पर कॉल करके सुनिश्चित कर लें कि क्या उसी व्यक्ति के द्वारा आपको कॉल किया गया था। यदि आपके साथ भी कोई सायबर अपराध या इस तरह का अपराध घटित होता है या आपको किसी तरह की सायबर अपराध की जानकारी मिलती है तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में या https://cybercrime.gov.in/  या सायबर क्राइम हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1930 पर करें।

 

What do you think?